Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

चेन्नई, 23 जून (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। यह संक्षिप्त सत्र 18 जून को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के पारंपरिक अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था।

विधानसभाध्यक्ष जे सी डी प्रभाकर ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने चार दिवसीय सत्र का समापन अपने पहले जवाबी संबोधन के साथ किया।

अपने संबोधन में विजय ने सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) का जोरदार बचाव करते हुए उसे आम आदमी की प्रतिनिधि पार्टी के रूप में प्रस्तुत किया।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप