Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गुजरात के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के स्कूल से राज्यव्यापी अभियान शुरू किया

वडनगर (गुजरात), 23 जून (भाषा) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को मेहसाणा जिले के वडनगर स्थित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विद्यालय से राज्यव्यापी स्कूल नामांकन एवं कन्या केलवणी अभियान की शुरुआत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मोदी ने 2003 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए शाला प्रवेशोत्सव और कन्या केलवणी अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के दौरान मंत्री और अधिकारी सरकारी स्कूलों का दौरा करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य के सबसे दूरदराज के क्षेत्रों में भी कोई बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रह जाए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, 'मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मेहसाणा के वडनगर स्थित बी.एन. हाई स्कूल से शाला प्रवेशोत्सव के 24वें राज्यव्यापी संस्करण की शुरुआत की, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी। इस अभियान के तहत लगभग 390 बच्चों का स्कूलों में दाखिला किया गया।'

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पटेल ने बच्चों से कहा कि वे प्रौद्योगिकी का सीमित उपयोग करके पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश