नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
प्रादे43 उप्र अयोध्या लीड एसआईटी
राम मंदिर दान विवाद की जांच के लिए गठित एसआईटी ने सरकार को प्रारंभिक प्रतिवेदन सौंपा
लखनऊ, अयोध्या में राम मंदिर दान के वित्तीय प्रबंधन में कथित हेराफेरी की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को उप्र सरकार के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को अपनी प्रारंभिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सौंप दी। जांच दल का नेतृत्व कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दि74 विदेश मंत्रालय लीड होर्मुज
अमेरिका-ईरान एमओयू के बाद भारत आने वाले 11 जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया
नयी दिल्ली, पश्चिम एशिया में टकराव खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच एक सहमति ज्ञापन (एमओयू) को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, भारत आने वाले 11 जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दि32 मोदी अधिकारी
हर फाइल अनगिनत नागरिकों की उम्मीदों व जिंदगियों से जुड़ी होती है: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के युवा अधिकारियों से हर फैसले में लोक हित को केंद्र में रखने का आह्वान करते हुए कहा कि हर फाइल अनगिनत नागरिकों की उम्मीदों, चिंताओं और जिंदगियों से जुड़ी होती है।
दि9 कांग्रेस व्यापार समझौता
ट्रंप को खुश करना बंद करें प्रधानमंत्री,दबाव में नहीं हो व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के भारत दौरे का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने की नीति बंद करनी चाहिए और वाशिंगटन के साथ उस व्यापार समझौते पर दबाव में आकर हस्ताक्षर नहीं करना चाहिए जिसका वर्तमान स्वरूप भारतीय हितों के प्रतिकूल दिखाई देता है।
प्रादे140 उप्र आग दूसरी लीड कार्यक्रम निरस्त
लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में तीन मंजिला एक व्यावसायिक भवन में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस और आगरा के प्रस्तावित दौरे समेत मंगलवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।
प्रादे131
बंगाल तृणमूल मुख्य सचेतक
ममता ने मदन मित्रा को मुख्य सचेतक बनाने का अनुरोध किया, विधानसभा अध्यक्ष का इनकार
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर संगठनात्मक और विधायी लड़ाई के गहराने के साथ ममता बनर्जी के खेमे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के पद से फिरहाद हकीम को हटाने और उनकी जगह मदन मित्रा को नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा है।
वि16 चीन भारत लीड वांग
भारत और चीन के लिए एक-दूसरे के मूल हितों का सम्मान करना जरूरी: वांग
बीजिंग, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि भारत और चीन के लिए एक-दूसरे के ‘मूल हितों’ का सम्मान करना और दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति पर क्रियान्वयन के लिए ठोस कदम उठाना अनिवार्य है।
अर्थ61 दूसरी लीड भारत अमेरिका व्यापार
भारत-अमेरिका के बीच उच्चस्तरीय व्यापार वार्ता, समझौते के ढांचे में बदलाव पर चर्चा
नयी दिल्ली, भारत और अमेरिका ने मंगलवार को उच्चस्तरीय व्यापार वार्ता की, जिसका उद्देश्य अमेरिकी शुल्क नीति में बदलावों के बाद प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को नया स्वरूप देना और उसके ढांचे में बदलाव करना है।
अर्थ60 भारत-चीन डब्ल्यूटीओ
भारत के सौर, आईटी उत्पादों से जुड़े उपायों के खिलाफ समिति गठित करेगा डब्ल्यूटीओ
नयी दिल्ली, विश्व व्यापार संगठन का विवाद निपटान निकाय मंगलवार को भारत के खिलाफ सौर सेल, मॉड्यूल और आईटी उत्पादों से जुड़े उपायों को लेकर चीन द्वारा दायर मामले में एक समिति बनाने पर सहमत हो गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वि20 बांग्लादेश अवामी
बांग्लादेश: प्रतिबंध के बावजूद अवामी लीग के स्थापना दिवस पर जुटे कार्यकर्ता; दर्जनों गिरफ्तार
ढाका,बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी ‘अवामी लीग’ के दर्जनों कार्यकर्ताओं को सोमवार रात गिरफ्तार किया गया। ये कार्यकर्ता देशव्यापी सुरक्षा प्रतिबंध के बावजूद पार्टी का 77वां स्थापना दिवस मनाने के लिए जगह-जगह सड़कों पर मार्च कर रहे थे। अधिकारियों ने मंगलवार यह जानकारी दी।
खेल7 खेल कप अर्जेंटीना लीड मेस्सी
विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने मेस्सी
अर्लिंगटन, अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी आस्ट्रिया के खिलाफ विश्व कप मैच में पेनल्टी चूक गए लेकिन उसके बाद दो गोल करके टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक 18 गोल अपने नाम कर लिये ।
खेल18 खेल नीतिश लीड चोट
शेडगे को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए रेड्डी की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया
नयी दिल्ली, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को बताया कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं के लिए भारतीय टीम में चोटिल हरफनमौला खिलाड़ी नीतिश कुमार रेड्डी की जगह प्रतिभाशाली सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है।
भाषा धीरज माधव
माधव