Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

स्टोक्स से कोई मतभेद नहीं: मैकुलम

नॉटिंघम, 23 जून (एपी) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने टीम कप्तान बेन स्टोक्स को अपना ‘अच्छा दोस्त’ करार देते हुए कहा कि पिछले दो सप्ताह की घटनाओं के बावजूद उनके रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को बाहर कर दिया गया था। जांच में पाया गया था कि लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में जीत के बाद रात को बाहर जाने के दौरान दोनों ने अपने अनुबंध की कुछ शर्तों का उल्लंघन किया था।

स्टोक्स और एटकिंसन तीसरे और निर्णायक टेस्ट के लिए टीम में लौट आए हैं। यह मुकाबला बृहस्पतिवार से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होगा। तीन मैचों की श्रृंखला फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है।

ब्रिटिश अखबार द डेली टेलीग्राफ ने मंगलवार को खबर दी थी कि स्टोक्स और टीम प्रबंधन (जिसमें मैकुलम भी शामिल हैं) के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं। लेकिन मैकुलम ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी स्टोक्स से एक घंटे से अधिक समय तक अच्छी बातचीत हुई।

मैकुलम ने कहा, ‘‘वह पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं और आने वाले सप्ताह को लेकर काफी उत्साहित हैं। हमारे लिए यह खुशी की बात है कि टीम फिर से पूरी ताकत के साथ एकजुट हो गई है।’’

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम ने कहा, ‘‘इंग्लैंड क्रिकेट में नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए हमने साथ मिलकर कई चुनौतियों का सामना किया है। आखिरकार हम दोनों वही चाहते हैं जो इंग्लैंड क्रिकेट के लिए सबसे अच्छा हो। टीम को किस दिशा में आगे बढ़ाना है, इसे लेकर हमारी सोच बिल्कुल साफ है।’’

एपी आनन्द सुधीर

सुधीर