Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारगम की कीमत 37 रुपये की गिरावट के साथ 11,357 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जुलाई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 37 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,357 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 63,665 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश