नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की बढ़ती उम्मीदों के बीच कमजोर वैश्विक रुख के कारण, चांदी वायदा की कीमत 8,158 रुपये घटकर 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 8,158 रुपये यानी 3.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,26,152 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 10,059 लॉट का कारोबार हुआ।
इसी प्रकार, चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 8,629 रुपये यानी 3.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,31,509 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 6,291 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि डॉलर में तेजी और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल के ऊँचे स्तर पर होने के बीच, व्यापारियों द्वारा अमेरिकी मौद्रिक नीति के परिदृश्य का फिर से आकलन करने से सर्राफा बाजार की कारोबारी धारणा दबाव में रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में जुलाई डिलीवरी वाले कॉमेक्स चांदी वायदा 3.57 डॉलर यानी 5.45 प्रतिशत टूटकर 62.01 डॉलर प्रति औंस रह गए।
भाषा राजेश राजेश
राजेश