नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, मंगलवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें 0.4 प्रतिशत बढ़कर 7,011 रुपये प्रति बैरल हो गईं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जुलाई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 28 रुपये या 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,011 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 2,478 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव – जिसमें लेबनान में इजराइल की कार्रवाई के जवाब में ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं – की वजह से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.79 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.24 प्रतिशत बढ़कर 77.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश