Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बिना सूचना गैरहाजिर पीएमसीएच प्राचार्य के खिलाफ होगी कार्रवाई: निशांत

पटना, 23 जून (भाषा) बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंगलवार को पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पीएमसीएच) का औचक निरीक्षण किया और बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। निशांत कुमार ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैंने यहां आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। हालांकि, अस्पताल के प्राचार्य अनुपस्थित हैं। उन्होंने न तो अपनी अनुपस्थिति की कोई सूचना दी है और न ही किसी अन्य अधिकारी को प्रभार सौंपा है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने प्राचार्य से फोन पर संपर्क करने का भी प्रयास किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

मंत्री ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों और विभागों का दौरा किया तथा मरीजों से दवाओं की उपलब्धता व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा, “अस्पताल की स्थिति संतोषजनक है और व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। कई सुविधाएं पहले की तुलना में बेहतर मिली हैं। कुछ कमियां भी सामने आई हैं, जिन्हें शीघ्र दूर किया जाएगा।”

निशांत कुमार ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानव संसाधन अथवा उपकरणों की किसी भी प्रकार की कमी होने पर तत्काल इसकी जानकारी दें, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

भाषा कैलाश जितेंद्र

जितेंद्र