Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

महरौली में बलात्कार और हत्या का मामला:गमगीन माहौल में 11 वर्षीय बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) दक्षिण दिल्ली के महरौली में बलात्कार के बाद कत्ल कर दी गई 11 वर्षीय बच्ची का छतरपुर में मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान श्मशान घाट में गम और दुख का माहौल था और परिवार ने उसे नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच बच्ची के शव को श्मशान घाट लाया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिसर और उसके आसपास पुलिस बल तैनात था।

बच्ची के परिजन गमगीन थे और उनके आंसू थम नहीं रहे थे। रिश्तेदार उन्हें दिलासा दे रहे थे।

परिवार के कई सदस्यों को जमीन पर बैठकर बिलख-बिलख कर रोते हुए देखा गया। दाह संस्कार के दौरान कई रिश्तेदार बेहोश हो गए और वहां मौजूद लोगों ने उनकी मदद की। श्मशान घाट का माहौल खासा गमगीन था।

एक व्यक्ति कहा, 'हमने सब कुछ खो दिया है। आरोपी को मौत की सजा दी जानी चाहिए।'

बच्ची को कथित तौर पर सोमवार तड़के महरौली में एक फुटपाथ से अगवा किया गया था, जहां वह अपने परिवार के साथ सो रही थी।

पुलिस ने कहा कि एक कैब चालक ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के किनारे एक जंगल में फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक, 20 से अधिक टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के माध्यम से आरोपी का पता लगाया गया और अपराध के छह घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा नोमान

नोमान संतोष

संतोष