Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उप्र: प्रयागराज में खान ग्लोबल स्टडीज समेत चार कोचिंग संस्थान सील

प्रयागराज, 23 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक इमारत में लगी आग में 15 लोगों की मौत के बाद प्रयागराज में मानकों का पालन नहीं करने के लिए खान ग्लोबल स्टडीज समेत चार कोचिंग संस्थानों को मंगलवार को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के एक अधिकारी ने बताया कि लखनऊ की घटना के मद्देनजर खान ग्लोबल स्टडीज समेत चार कोचिंग संस्थानों को मानक पूरे नहीं करने के कारण सील किया गया।

उन्होंने बताया कि खान ग्लोबल स्टडीज को मानकों का पालन नहीं करने के कारण सील किया गया।

इसके अलावा ‘सुपर क्लाइमेक्स’, ‘टारगेट ऑन’ और एक अन्य कोचिंग संस्थान के खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

अधिकारी ने बताया कि मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए करीब 50 कोचिंग संस्थानों को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन संस्थानों के मानचित्र सामुदायिक सुविधाभोगी उपयोग के तहत स्वीकृत नहीं हैं और इनके खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा राजेंद्र जितेंद्र

जितेंद्र