Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

छत्तीसगढ़: कोरबा में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत

कोरबा, 23 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत पतुरियाडांड गांव में मंगलवार सुबह हुई।

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान सुखमत बाई (70) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि सुखमत बाई सुबह लगभग साढ़े पांच बजे जंगल में महुआ फल इकट्ठा करने गई थी और इसी दौरान एक हाथी ने अचानक हमला कर उन्हें कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि सुखमत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग का दल घटनास्थल पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपये प्रदान किये गये और सभी वैधानिक औपचारिकता पूरी होने के बाद 5.75 लाख रुपए दिये जाएंगे।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में हाथियों के हमले में 325 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा सं संजीव जितेंद्र

जितेंद्र