Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’

पद्म पुरस्कार प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह के ठीक बाद हुई यह बैठक इसलिए अहम है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के राजनीतिक हलकों में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चा जोरों पर है।

इससे पहले दिन में, केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

कुरियन (65) अल्पसंख्यक मामलों के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री थे।

राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने कुरियन का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश