Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

जीआरपी कर्मी की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 23 जून (भाषा) ओडिशा में जीआरपी के एक जवान की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में मंगलवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके साथ ही इस मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सात मई को भुवनेश्वर के भिंगारपुर-काजा इलाके में भीड़ ने राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के कांस्टेबल सौम्य रंजन स्वैन की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई थी जब एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसके दोपहिया वाहन से स्वैन की मोटरसाइकिल टकरा जाने के बाद स्वैन ने उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया था।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि 26 वर्षीय एक व्यक्ति को कटक से गिरफ्तार किया गया है, जो बलिअंता थाना क्षेत्र के बेनुपुर गांव का निवासी है।

इस घटना की जांच की जिम्मेदारी सीआईडी अपराध शाखा को सौंपी गई है।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश