Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मुकुल वासनिक संसद की शिक्षा संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष बनाए गए

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्टी सांसद मुकुल वासनिक को शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दिग्विजय सिंह का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य वासनिक का समिति के सदस्य और अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल 22 जून से शुरू हुआ है।

राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘राज्यसभा के सभापति ने राज्यसभा सदस्य मुकुल बालकृष्ण वासनिक को शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी विभागीय संसदीय स्थायी समिति का सदस्य नामित किया है तथा उन्हें 22 जून, 2026 से समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्यसभा की सदस्यता से दिग्विजय सिंह के सेवानिवृत्त होने के कारण उत्पन्न रिक्ति के संदर्भ में की गई है।’’

इस महत्वपूर्ण संसदीय समिति ने हाल ही में प्रश्नपत्र लीक विवाद तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली में कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) अधिकारियों को तलब किया था।

भाषा हक हक पवनेश

पवनेश