Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

सरकार आईआरएफसी में दो प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने के लिए ओएफएस लाएगी

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) सरकार रेल मंत्रालय के उपक्रम भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) में दो प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने के लिए बुधवार को बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएगी।

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि सरकार आईआरएफसी में एक प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की पेशकश करेगी। इसमें एक प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी का ‘ग्रीन शू’ विकल्प भी शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि यह पेशकश गैर-खुदरा निवेशकों के लिए बुधवार को खुलेगी जबकि खुदरा निवेशक बृहस्पतिवार को बोली लगा सकेंगे।

सरकार ने इस बिक्री पेशकश के लिए अभी न्यूनतम मूल्य का खुलासा नहीं किया है।

बीएसई पर आईआरएफसी का शेयर पिछले सत्र की तुलना में 2.16 प्रतिशत गिरकर 98.69 रुपये पर बंद हुआ।

चालू वित्त वर्ष में अब तक सरकार पांच केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों और बैंकों में अल्पांश हिस्सेदारी बेच चुकी है, जिससे कुल विनिवेश प्राप्ति 16,480 करोड़ रुपये हो गई है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय