Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

'कनिष्क' बम विस्फोट की बरसी पर जयशंकर ने हर तरह के आतंकवाद से लड़ने का संकल्प दोहराया

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एअर इंडिया 182 ‘कनिष्क’ बम विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों को इस घटना की 41वीं बरसी पर मंगलवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत हर तरह के आतंकवाद से निपटने के अपने संकल्प को दोहराता है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह संदेश साझा किया।

बोइंग 747 विमान को 23 जून 1985 को 9,400 मीटर की ऊंचाई पर बम विस्फोट कर उड़ा दिया गया था और यह आयरिश हवाई क्षेत्र में अटलांटिक महासागर में गिरा था। इस घटना में, विमान में सवार 329 लोगों की मौत हो गई थी।

जयशंकर ने कहा, ‘‘आज, एअर इंडिया 182 'कनिष्क' बम विस्फोट की 41वीं बरसी पर, हम उन लोगों को याद कर रहे हैं जिन्होंने इस भयावह आतंकी घटना में अपनी जान गंवाई। हम हर तरह के आतंकवाद से लड़ने के अपने संकल्प को दोहराते हैं।’’

उड़ान एआई 182 का परिचालन मॉन्ट्रियल-लंदन-दिल्ली मार्ग पर हो रहा था।

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश