नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पंजीकृत भवन निर्माण श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए एक स्वास्थ्य योजना को मंगलवार को मंज़ूरी दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह फैसला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में दिल्ली में लगभग 2.70 लाख पंजीकृत भवन निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए 'दिल्ली भवन निर्माण श्रमिक स्वास्थ्य योजना' को मंज़ूरी दी गई।
इस योजना का मकसद पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
भाषा नोमान नोमान पवनेश
पवनेश