Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

युगल के बाद एकल मे भी वापसी करेंगी सेरेना

लंदन, 23 जून (एपी) युगल में वापसी करने के बाद अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स अब एकल में भी वापसी करने के लिए तैयार हैं।

सेरेना प्रतिष्ठित विंबलडन टूर्नामेंट के साथ एकल प्रारूप में वापसी करेंगी। ऑल इंग्लैंड क्लब ने उन्हें महिला एकल स्पर्धा के लिए वाइल्ड कार्ड दिया है।

यह 44 वर्षीय खिलाड़ी सोमवार से शुरू हो रहे ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट के लिए जब उतरेंगी तो सभी की नजरें उन पर टिकी होंगी।

सेरेना ने हाल ही में दो युगल मैच खेले हैं लेकिन लगभग चार साल से उन्होंने कोई आधिकारिक एकल मैच नहीं खेला है।

ईएसपीएन की कमेंटेटर मैरी जो फर्नांडीज ने इसे ‘आत्मविश्वास का संकेत’ बताया कि सेरेना इतने लंबे समय तक एकल मैच खेले बिना इस खेल के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उतरने के लिए तैयार हैं।

फर्नांडीज ने कहा, ‘‘लेकिन अगर कोई ऐसा कर सकता है तो वह सेरेना ही हैं।’’

ईएसपीएन के उनके साथी कमेंटेटर पैट्रिक मैकएनरो ने कहा, ‘‘मैं इसे सेरेना का सेरेना जैसा अंदाज कहूंगा। ऐसा साहसी काम करना बिल्कुल सेरेना जैसा है और मुझे एक पल के लिए भी नहीं लगा कि वह (सिर्फ) युगल में खेलने के लिए वापसी कर रही हैं।’’

सेरेना ने ऑल इंग्लैंड क्लब से एकल और युगल (अपनी बहन वीनस के साथ) दोनों के लिए वाइल्ड कार्ड आमंत्रण स्वीकार कर लिए हैं।

सेरेना ने इस महीने दो अलग-अलग साझेदारों के साथ दो युगल मैच खेलकर वापसी की। उन्होंने क्वींस क्लब में विक्टोरिया एमबोको के साथ जीत हासिल की और बर्लिन ओपन में कैरोलिना मुचोवा के साथ हार गईं।

एपी सुधीर आनन्द

आनन्द