Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

प्रादे43 : उप्र अयोध्या लीड एसआईटी

राम मंदिर दान विवाद की जांच के लिए गठित एसआईटी ने सरकार को प्रारंभिक प्रतिवेदन सौंपा

लखनऊ, अयोध्या में राम मंदिर दान के वित्तीय प्रबंधन में कथित हेराफेरी की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को उप्र सरकार के अपर मुख्‍य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को अपनी प्रारंभिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सौंप दी। जांच दल का नेतृत्व कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दि16 : ब्रिक्स भारत डोभाल

होर्मुज जलडमरूमध्य का खुलना स्वागत योग्य कदम : डोभाल

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के अपने समकक्षों का मंगलवार को यहां स्वागत करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का खुलना एक बहुत ही स्वागत योग्य कदम है क्योंकि इससे ऊर्जा सुरक्षा में मदद मिलेगी।

अर्थ13 : लीड टेलीग्राम

टेलीग्राम की भारत में वापसी, अस्थायी प्रतिबंध समाप्त; गूगल के प्ले स्टोर पर ऐप बहाल

नयी दिल्ली, संदेश ऐप टेलीग्राम की सेवाएं मंगलवार को भारत में बहाल हो गईं। एक सप्ताह का सरकारी प्रतिबंध समाप्त होने के बाद सेवाएं बहाल हुईं।

दि14 : मुर्मू मंत्री लीड इस्तीफा

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

नयी दिल्ली, केरल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया।

अर्थ12 : भारत अमेरिका लीड व्यापार वार्ता

पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने व्यापार समझौते पर वार्ता शुरू की

नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर ने मंगलवार को यहां द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण से जुड़े मुद्दों पर बातचीत शुरू की।

दि13 : तृणमूल निर्वाचन आयोग सूची

तृणमूल ने निर्वाचन आयोग को पदाधिकारियों की सूची भेजी, ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष बताया

नयी दिल्ली, पश्चिम बंगाल में लगभग 20 सांसदों के विद्रोह और कुछ विधायकों की समान गतिविधियों के बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपने पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों की एक नयी सूची निर्वाचन आयोग को भेजी है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि ममता बनर्जी अब भी पार्टी की मुखिया हैं।

प्रादे24 : तमिलनाडु अमोनिया मौत आकड़ा

तमिलनाडु में अमोनिया गैस रिसाव से जान गवांने वालों की संख्या बढ़कर नौ हुई

चेन्नई, तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक निजी समुद्री खाद्य प्रसंस्करण और निर्यात इकाई (सीफूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट यूनिट) में हुए अमोनिया गैस रिसाव के कारण जान गवांने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर नौ हो गई। सरकार ने यह जानकारी दी।

दि9 : कांग्रेस व्यापार समझौता

ट्रंप को खुश करना बंद करें प्रधानमंत्री, दबाव में नहीं हो व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के भारत दौरे का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने की नीति बंद करनी चाहिए और वाशिंगटन के साथ उस व्यापार समझौते पर दबाव में आकर हस्ताक्षर नहीं करना चाहिए जिसका वर्तमान स्वरूप भारतीय हितों के प्रतिकूल दिखाई देता है।

प्रादे47 : तमिलनाडु विस द्रमुक बहिर्गमन

तमिलनाडु विधानसभा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर हंगामा, द्रमुक सदस्यों का वाकआउट

चेन्नई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को विधानसभा में विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर तीखा हमला करते हुए उसके पूर्ववर्ती शासनकाल में कथित भ्रष्टाचार को ‘‘पार्टी फंड’’ के नाम पर सरकारी धन की हेराफेरी बताया। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर द्रमुक सदस्यों ने सदन में विरोध जताया और बाद में वाकआउट कर दिया।

वि5 : अमेरिका भारतीय कानून नाम

न्यूयार्क में हादसे में मारे गए भारतीय के नाम पर होगा घोड़ा-गाड़ी पर प्रतिबंध वाले विधेयक का नाम

न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क में घोड़ा-गाड़ी पर प्रतिबंध लगाने के लिए पेश किए गए एक विधेयक का नाम बदलकर, सेंट्रल पार्क में घोड़ा-गाड़ी से जुड़े एक दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय किशोर के नाम पर रखा जाएगा।

वि3 : अमेरिका सांसद पाकिस्तान

अमेरिकी सांसदों ने आतंकवादियों को शरण देने, लादेन को छिपाने के पाकिस्तान के इतिहास का जिक्र किया

वाशिंगटन, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस द्वारा इस्लामाबाद के प्रति ‘प्यार’ जताने वाली टिप्पणी के बीच, रिपब्लिकन पार्टी के दो सांसदों ने ‘आतंकवादियों को पनाह देने’ के कतर और पाकिस्तान के इतिहास का जिक्र किया।

खेल11 : खेल भारत सूर्यवंशी

सपना पूरा हुआ, शब्दों में बयां नहीं कर सकता : भारतीय टीम में चयन पर बोले सूर्यवंशी

नयी दिल्ली, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि भारतीय टी20 टीम में चयन होना उनके कैरियर का सबसे बड़ा कदम है और उनके पास अपने जज्बात बयां करने के लिये शब्द नहीं हैं ।

खेल7 : खेल कप अर्जेंटीना लीड मेस्सी

विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने मेस्सी

अर्लिंगटन, अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी आस्ट्रिया के खिलाफ विश्व कप मैच में पेनल्टी चूक गए लेकिन उसके बाद दो गोल करके टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक 18 गोल अपने नाम कर लिये।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा