Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

लखीमपुर खीरी में दहशत का सबब बनी बाघिन को वन विभाग ने पकड़ा, दो लोगों की ले चुकी थी जान

लखीमपुर खीरी (उप्र), 23 जून (भाषा) लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा बफर जोन के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह एक बाघिन को बेहोश कर जिंदा पकड़ लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पिछले कुछ हफ्तों से बिजुआ और मझगैन इलाके में दहशत फैलाने वाली इस बाघिन ने 14 और 15 जून को दो लोगों पर हमला कर उन्हें मार डाला था।

दुधवा बफर जोन की उप निदेशक कीर्ति चौधरी ने पीटीआई-भाषा को बताया, 'लगातार दो लोगों की जान लेने वाली बाघिन को पकड़ने का अभियान मंगलवार सुबह पूरा हुआ।’’

उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम ने दुधवा के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर के साथ मिलकर रामनगर कलां के पास बाघिन को ट्रेस किया और उसे ट्रांक्युलाइजर देकर बेहोश किया।'

चौधरी ने बताया कि बेहोश करने के बाद करीब चार साल की बाघिन को जांच और चिकित्सकीय देखरेख के लिए मझगैन रेंज ऑफिस लाया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग ने दो हमलों के बाद बाघिन को पकड़ने के लिए बड़ा अभियान चलाया था।

भाषा सं आनन्द

मनीषा

मनीषा