Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

मादक पदार्थ अपराधों से जुड़े पुलिसकर्मी बर्खास्त, महाराष्ट्र में नशा-विरोधी अभियान तेज़: फडणवीस

मुंबई, 23 जून (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में संलिप्त पाए गए पुलिसकर्मियों को न केवल निलंबित किया गया है बल्कि उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज कर दिया है।

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार मादक पदार्थ रोधी तंत्र को मजबूत कर रही है और इस बढ़ते खतरे से निपटने के लिए विशेष इकाइयों का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट कहा, ‘‘मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में संलिप्त पाए गए पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।’’

मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि देश में मादक पदार्थ रैकेट के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक सलीम डोला को गिरफ्तार कर भारत लाया गया है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोला ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में एमडी बनाने की फैक्टरी स्थापित की थीं और लगभग 4,000 किलोग्राम सिंथेटिक मादक पदार्थ का उत्पादन और बिक्री की थी।

फडणवीस ने कहा, ‘‘इस नेटवर्क का अधिकांश हिस्सा अब ध्वस्त किया जा चुका है, जो नशे के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता है।’’

उन्होंने बताया कि वर्तमान में सात नशा-रोधी इकाइयां काम कही हैं इन्हें धीरे-धीरे राज्यभर में विस्तार देकर विकेंद्रीकृत किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त जनशक्ति भी तैयार की जा रही है।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा