Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

मप्र की 'डबल इंजन' की सरकार में 'लूट का इंजन' तेज रफ्तार से चल रहा है: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार पर लगे जमीन खरीद से जुड़े आरोपों को लेकर मंगलवार को तंज किया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की 'डबल इंजन' की सरकार में 'लूट का इंजन' तेज रफ्तार से चल रहा है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस लूट के कर्ताधर्ता बने हुए हैं।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'भाजपा की मध्य प्रदेश की 'डबल इंजन' की सरकार में 'लूट का इंजन' तेज रफ्तार से चल रहा है। खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस लूट के कर्ताधर्ता बने हुए हैं।'

उन्होंने दावा किया, 'चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ 'खबर की खेती' मप्र से केंद्र में गए कृषि मंत्री ने ही करवाई है! आपसी लड़ाई कुर्सी और लूट में हिस्सेदारी की लगती है।'

अंग्रेजी दैनिक 'इंडियन एक्सप्रेस' में प्रकाशित रपट में दावा किया गया है कि दिसंबर, 2023 में यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद से उनके परिवार ने उज्जैन में लगभग 168 एकड़ जमीन के 137 भूखंड खरीदे।

आरोप है कि ये भूखंड उन विशेष इलाकों में खरीदे गए हैं, जहां नई सड़कें, राजमार्ग और बुनियादी ढांचे का काम जारी है या प्रस्तावित है।

फिलहाल मुख्यमंत्री की ओर से इन आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं आई है।

भाषा हक मनीषा

मनीषा