Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

आंध्र प्रदेश : फार्मा सिटी में एक कंपनी में लगी आग, दो कर्मचारियों की मौत

अमरावती, 23 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के परावाड़ा में फार्मा सिटी स्थित ‘दक्षिण एनर्जी’ कंपनी में मंगलवार को आग लगने से कम से कम दो कर्मचारियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दो कर्मचारियों की मौत पर दुख व्यक्त किया।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आग लगने की घटना के तुरंत बाद अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि फार्मा सिटी से दो और परावाड़ा से एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा जिससे आग पर काबू पाया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, “नायडू ने अनकापल्ली जिले के परावाड़ा फार्मा सिटी में दक्षिण एनर्जी कंपनी में लगी आग की घटना पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने इस घटना में दो कर्मचारियों की मौत पर शोक व्यक्त किया।”

नायडू ने अधिकारियों से घटना की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें घायल कर्मचारियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कंपनी की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा