Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

उपराष्ट्रपति ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की एकता के लिए निडरता से काम किया।

जम्मू कश्मीर में बिना अनुमति के प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किए गए मुखर्जी का 23 जून 1953 को श्रीनगर जेल में रहस्यमयी परिस्थिति में निधन हो गया था।

राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, ‘‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। एक दूरदर्शी नेता, प्रख्यात शिक्षाविद् और दृढ़ देशभक्त के रूप में, उन्होंने निडर होकर भारत की एकता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन किया।’’

उपराष्ट्रपति ने कहा कि एक मजबूत, संगठित और विकसित भारत के निर्माण के लिए मुखर्जी का बलिदान और अटूट संकल्प पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा