Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विज्ञान ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के किसी भी प्रमुख मौसम केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे तक बारिश दर्ज नहीं की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव