Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

ईडी ने शिक्षक भर्ती में अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में तमिलनाडु में छापे मारे

चेन्नई, 23 जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को तमिलनाडु में कई ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत चेन्नई, त्रिची, कोयंबटूर और मदुरै में लगभग 18 परिसरों पर छापे मारे गए।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी के एक मामले से जुड़ी है, जिसमें ग्रेटर चेन्नई पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने 2017 में एक प्राथमिकी दर्ज की थी और 2021 में आरोपपत्र दाखिल किया था।

भाषा

खारी वैभव

वैभव