Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

ईडी ने धन शोधन मामले में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में छापे मारे

भोपाल, 23 जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को एक निजी विश्वविद्यालय के वित्तीय मामलों से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत इन दोनों राज्यों में लगभग 10 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह जांच मध्यप्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी से जुड़ी है।

इस मामले में अभी और विवरण नहीं मिल पाया है।

भाषा

खारी वैभव

वैभव