Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

केरल में लॉरी बस स्टॉप में घुसी, कम से कम तीन लोगों की मौत

कोल्लम (केरल), 23 जून (भाषा) केरल के कोल्लम जिले में मंगलवार सुबह मिट्टी से लदी एक लॉरी अनियंत्रित होकर एक बस स्टॉप में जा घुसी, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा कोट्टाराकारा के नीलेश्वरम में हुआ। लॉरी के बस स्टॉप में घुसने के बाद उसमें लदी मिट्टी वहां खड़े लोगों पर गिर गई, जिससे कई लोग मिट्टी के ढेर के नीचे दब गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है।

पुलिस ने कहा कि यह पता लगाने के प्रयास जारी हैं कि क्या अब भी कोई व्यक्ति मिट्टी के नीचे दबा हुआ है।

भाषा

प्रचेता वैभव

वैभव