Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले संयुक्त दूसरे खिलाड़ी बने एमबाप्पे

फिलाडेल्फिया, 23 जून (एपी) फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे ईराक के खिलाफ दो गोल करके कुल 16 गोलों के साथ विश्व कप फुटबॉल के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी के बाद दूसरे स्थान पर आ गए ।

तीसरा विश्व कप खेल रहे 27 वर्ष के एमबाप्पे ने ईराक के खिलाफ 14वें मिनट में पहला गोल किया । यह उनके कैरियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी था ।

बारिश के कारण दो घंटे के विलंब के बाद खेल बहाल होने पर उन्होंने 54वें मिनट में एक और गोल करके जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोसे के 16 गोल की बराबरी कर ली ।

यह विश्व कप शुरू होने से पहले रिकॉर्ड क्लोसे के ही नाम था । मेस्सी ने सोमवार को मैच में दो गोल करके 18 गोल अपने नाम कर लिया है । इससे पहले अल्जीरिया के खिलाफ पहले मैच में हैट्रिक लगाकर उन्होंने क्लोसे के रिकॉर्ड की बराबरी की थी ।

एमबाप्पे ने सेनेगल के खिलाफ पहले मैच में भी दो गोल किये थे । उनके अब 59 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं जो फ्रांस के लिये सर्वाधिक हैं ।

इस विश्व कप में अब तक वह चार गोल कर चुके हैं जबकि 2022 में आठ और 2018 में चार गोल किये थे । उन्हें 2022 में सर्वाधिक गोल के लिये गोल्डन बूट भी मिला था ।

एपी मोना

मोना