Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

आरटीआई नियमों में संशोधन वापस नहीं लिए गए, तो अनशन करूंगा : अन्ना हजारे

पुणे, 22 जून (भाषा) सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने चेतावनी दी है कि अगर महाराष्ट्र सरकार ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) नियमों में किए गए 'अवैध' संशोधनों को तुरंत वापस नहीं लिया, तो वह पांच जुलाई से अहिल्यानगर जिले के रालेगण सिद्धि गांव में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में अन्ना ने कहा कि महाराष्ट्र सूचना का अधिकार नियम, 2026 आरटीआई अधिनियम की 'धार को कुंद' कर देगा और नागरिकों को जानकारी से दूर रखेगा।

उन्होंने दावा किया कि 12 जून को किए गए संशोधन आरटीआई अधिनियम, 2005 की मूल भावना का उल्लंघन करते हैं और पारदर्शिता को कमजोर करते हैं।

भाषा सुमित पारुल

पारुल