Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |   ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |  

रात नौ बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

प्रादे166उप्र दूसरी लीड आग

लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत की पुष्टि, मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को तीन मंजिल की एक व्यावसायिक इमारत में लगी आग में झुलसकर कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य जख्मी हो गये।

दि48न्यायालय राम मंदिर याचिका

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : प्राथमिकी दर्ज करने, सीबीआई जांच के लिए न्यायालय में याचिका दायर

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय में सोमवार को एक याचिका दायर की गयी जिसमें अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने और निष्पक्ष एवं समय-सीमा के भीतर जांच का अनुरोध किया गया है।

दि19मुस्लिम बोर्ड अभियान

मुसलमानों को हाशिये पर धकेलने के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष दलों ने साधी ‘आपराधिक चुप्पी’: पर्सनल लॉ बोर्ड

नयी दिल्ली, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने फैसला किया है कि ‘‘मुसलमानों को सामाजिक और राजनीतिक रूप से हाशिये पर धकेलने तथा मस्जिदों और मदरसों के ध्वंस’’ के खिलाफ जल्द ही वह एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगा।

दि18न्यायालय याचिका मुठभेड़

बिहार पुलिस मुठभेड़: सीबीआई जांच, विशेषज्ञ समिति के गठन को लेकर न्यायालय में याचिका

नयी दिल्ली, बिहार में पुलिस मुठभेड़ में भरत भूषण तिवारी की कथित ‘‘न्यायेतर हत्या’’ की जांच के लिए शीर्ष अदालत के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है।

दि11कांग्रेस ग्रामीण मजूदरी

सरकार ने ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में हेरफेर की: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण मजदूरी में बड़ी वृद्धि दर्शाने के लिए आंकड़ों में हेरफेर की है।

प्रादे63ओडिशा राज्यसभा चुनाव लीड अध्यक्ष

ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष ने 11 विधायकों को अयोग्य ठहराने की बीजद और कांग्रेस की याचिका खारिज की

भुवनेश्वर, ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया जिनमें 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने के आरोपी उनके 11 विधायकों को अयोग्य घोषित करने का अनुरोध किया गया था।

प्रादे122मप्र कैलाश विजयवर्गीय काफिर

अगर हम काफिर हैं, तो हमारी बनवाई सड़क पर मत चलो : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर, मध्यप्रदेश के काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक विवादास्पद बयान में कहा है कि राज्य सरकार ने किसी भी वर्ग के साथ कभी भेदभाव नहीं किया, लेकिन मुस्लिम समुदाय के कई लोग दूसरे धर्म के जन प्रतिनिधियों को कथित तौर पर ‘काफिर’ की संज्ञा देते हैं।

प्रादे121बिहार नीट-यूजी पुनर्परीक्षा गिरफ्तार

बिहार: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा अनियमितता मामले में करीब 28 लोग पकड़े गए

पटना, चिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रविवार को दोबारा आयोजित की गई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(नीट-यूजी) में कथित अनियमितताओं के मामले में बिहार से कम से कम 28 लोगों को गिरफ्तार अथवा हिरासत में लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रादे202महाराष्ट्र शिवसेना (उबाठा) दूसरीलीड बागी सांसद

उद्धव गुट के छह सांसदों के शिवसेना में शामिल होने पर शिंदे ने कहा, ‘ऑपरेशन टाइगर’ पूरा हुआ

मुंबई, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को घोषणा की कि शिवसेना (उबाठा) के सभी छह बागी लोकसभा सदस्यों के आधिकारिक तौर पर सत्ताधारी शिवसेना में शामिल होने के साथ ही ‘‘ऑपरेशन टाइगर’’ अब पूरा हो गया है। इससे उद्धव ठाकरे के गुट में एक और विभाजन की प्रक्रिया पूरी हो गई।

प्रादे187महाराष्ट्र शिवसेना(उबाठा) राउत

एकनाथ शिंदे ने ‘सिजेरियन सर्जरी’ करवाई, छह गद्दारों को जन्म दिया : संजय राउत

मुंबई, शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने सोमवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘छह गद्दारों को जन्म दिया है।’’

वि42अमेरिका ईरान प्रतिबंध छूट

अमेरिका ने ईरान युद्ध खत्म करने के अंतरिम समझौते के तहत ईरानी तेल पर पाबंदी में छूट दी

ऑबबुर्गेन , अमेरिका के वित्त विभाग ने ईरान युद्ध खत्म करने के लिए हुए अंतरिम समझौते के तहत, ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों में छूट देते हुए 60 दिन का लाइसेंस जारी किया है।

वि40कतर विस्फोट मृतक

गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल में धमाके में 13 लोगों की मौत : कतर

दुबई, कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने सोमवार को कहा कि गैस निर्यात करने वाले एक अहम टर्मिनल पर हुए धमाके में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

वि34ब्रिटेन स्टॉर्मर तीसरीलीड इस्तीफा

केअर स्टॉर्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया

लंदन, केअर स्टॉर्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से सोमवार को इस्तीफा देने की घोषणा की।

अर्थ69लीड बुनियादी उद्योग

बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई में धीमी पड़कर सात महीने के निचले स्तर 0.5 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, देश के आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई में धीमी पड़कर सात महीने के निचले स्तर 0.5 प्रतिशत पर रही। कोयला, कच्चा तेल और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में गिरावट के कारण बुनियादी उद्योगों की वृद्धि सुस्त पड़ी। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

अर्थ52आरबीआई रुपया

आरबीआई ने अप्रैल में हाजिर बाजार में 8.94 अरब डॉलर की शुद्ध बिक्री की

मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अप्रैल में हाजिर मुद्रा बाजार में 8.94 अरब डॉलर की शुद्ध बिकवाली की। केंद्रीय बैंक के मासिक बुलेटिन में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

खेल24खेल काउंटी सुथार

सुथार ने काउंटी मैच में सात विकेट चटकाए

टांटन, भारत के उभरते हुए स्पिनर मानव सुथार ने समरसेट के खिलाफ इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप मैच में वॉरविकशर के लिए पारी में पांच विकेट सहित मैच में सात विकेट चटकाए।

खेल14खेल निशानेबाजी जूनियर विश्व भारत

प्रीतम ने 10 मीटर एयर राइफल में जूनियर विश्व खिताब जीता

सुहल (जर्मनी), भारत के युवा निशानेबाज प्रीतम केंद्रे ने अपने कौशल और एकाग्रता का शानदार नमूना पेश करते हुए रविवार को यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

भाषा राजकुमार माधव

माधव