Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |   ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |  

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 36 हथियार बरामद किए

इंफाल, 22 जून (भाषा) मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने तीन दिन के अभियान के दौरान कम से कम 36 हथियार बरामद किए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह अभियान शनिवार को शुरू किया गया था, जिसमें मणिपुर पुलिस, त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ), सीआरपीएफ और सेना के जवान भी शामिल थे।

अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हथियारबंद उग्रवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू की गई थी।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान संदिग्ध उग्रवादियों के साथ गोलीबारी भी हुई और यह (अभियान) रविवार और सोमवार तक चलता रहा।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान 17 बंदूकें, दो एके-47 राइफल, एक कार्बाइन, दो एसएलआर, एक एसकेएस राइफल सहित 36 हथियार बरामद किए गए। इनके साथ ही अलग-अलग तरह के गोला-बारूद, संचार उपकरण और अन्य साजोसामान भी बरामद किए गए।

भाषा अविनाश सुरेश

सुरेश