Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |   ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |  

ओडिशा के कोरापुट में माओवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

भुवनेश्वर, 22 जून (भाषा) ओडिशा पुलिस ने कोरापुट जिले के वन क्षेत्र में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, उपकरण और अन्य सामग्रियां बरामद की हैं। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कोरापुट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित वर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ के दौरान पुलिस अधिकारियों को जिले के बैपरीगुडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बादलीपहाड़ वन क्षेत्र में एक गुप्त ठिकाने (डंप) के बारे में जानकारी मिली थी।

वर्मा ने बताया कि इस ठिकाने से एक इनसास राइफल, छह देसी बंदूकें, 18 किलोग्राम क्लेमोर बारूदी सुरंग, सात टिफिन बम और अन्य सामग्रियां बरामद की गई हैं।

इसी महीने सुरक्षा बलों ने कंधमाल और मलकानगिरि जिलों में तलाशी अभियान के दौरान भी कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए थे।

भाषा

सुमित सुरेश

सुरेश