Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

टर्टलमिंट फिनटेक के आईपीओ को दूसरे दिन 52 प्रतिशत अभिदान

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के दूसरे दिन 52 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के पास मौजूद जानकारी के अनुसार, आईपीओ में 3,29,01,878 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,70,88,162 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 73 प्रतिशत और खुदरा निवेशकों के हिस्से को 61 प्रतिशत अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को पांच प्रतिशत अभिदान मिला।

टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 397.20 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी का 883 करोड़ रुपये का आईपीओ मंगलवार को बंद होगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 144-152 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिससे ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 4,500 करोड़ रुपये से अधिक हो जाता है।

आईपीओ में 660.72 करोड़ रुपये तक के शेयरों का ताजा निर्गम और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा लगभग 221.95 करोड़ रुपये मूल्य के 1.46 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय