नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 124 रुपये की गिरावट के साथ 5,990 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जुलाई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 124 रुपये या 2.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,990 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई। इसमें 60,530 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश