नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को धनिया की कीमत 22 रुपये की गिरावट के साथ 14,700 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के अगस्त महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 22 रुपये या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,700 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 24,930 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और सटोरियों की मुनाफावसूली के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश