Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

मजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 570 रुपये की तेजी के साथ 1,47,773 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 570 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,47,773 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 577 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,181.92 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश