नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 114 रुपये की गिरावट के साथ 7,148 रुपये प्रति बैरल रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जुलाई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 114 रुपये या 1.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,148 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 3,597 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों का कहना है कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच प्रतिभागियों द्वारा अपनी जमा सौदों की कटान करने के बाद कीमतें गिर गईं।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.38 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 1.85 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 79.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश