Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

आरबीआई ने अप्रैल में हाजिर बाजार में 8.94 अरब डॉलर की शुद्ध बिक्री की

मुंबई, 22 जून (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अप्रैल में हाजिर मुद्रा बाजार में 8.94 अरब डॉलर की शुद्ध बिकवाली की। केंद्रीय बैंक के मासिक बुलेटिन में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

यह लगातार दूसरा महीना है जब आरबीआई ने हाजिर बाजार में डॉलर की शुद्ध बिकवाली की है, जो रुपये पर बने दबाव को दर्शाता है। इससे पहले मार्च में केंद्रीय बैंक ने 9.76 अरब डॉलर की शुद्ध बिकवाली की थी।

बुलेटिन के मुताबिक, सकल आधार पर आरबीआई ने अप्रैल में 16.23 अरब डॉलर की खरीदारी की, जबकि 25.17 अरब डॉलर की बिक्री की।

आरबीआई बुलेटिन में कहा गया है कि लंबे समय तक जारी भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की निरंतर निकासी के कारण अप्रैल और मई में भारतीय रुपया दबाव में रहा।

हालांकि, पूंजी प्रवाह बढ़ाने वाले उपायों, तनाव में कमी आने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से जून, 2026 में रुपये में सुधार देखा गया।

चालू वित्त वर्ष में 19 जून तक रुपया मार्च, 2026 के अंत की तुलना में 0.2 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे कमजोर होकर 94.63 पर बंद हुआ। पिछले वित्त वर्ष के अंत में यह 94.84 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय