Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

तेईस जून दो बड़े विमान हादसों का गवाह, एक में संजय गांधी की मृत्यु

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) विश्व इतिहास में कुछ ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिन्होंने कई बार हवाओं के रुख मोड़ दिए। 23 जून 1980 की एक घटना भारत के इतिहास की एक ऐसी घटना है, जिसने देश की राजनीति के सारे समीकरण बदल डाले।

इस दिन हुई एक विमान दुर्घटना में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की मृत्यु हो गई। संजय गांधी को इंदिरा गांधी के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन उनके निधन से देश में सियासी हवा पूरी तरह बदल गई।

तेईस जून 1985 को एअर इंडिया के एक यात्री विमान में आयरलैंड तट के पास विस्फोट हुआ था, जिसमें 329 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे के समय विमान अपने गंतव्य हीथ्रो हवाई अड्डे से मात्र 45 मिनट की दूरी पर था।

देश और दुनिया के इतिहास में 23 जून की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1661 : सम्राट चार्ल्स द्वितीय का पुर्तगाल की राजकुमारी से विवाह हुआ और पुर्तगाल ने दहेज के तौर पर बम्बई को ब्रिटेन को सौंप दिया।

1757 : पलासी की लड़ाई में अंग्रेजों के हाथों सिराजुद्दौला की हार और वह ऊंट पर बैठकर निकल भागा।

1761 : मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजीराव का निधन।

1810 : बम्बई के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा।

1868 : क्रिस्‍टोफर एल शोल्‍स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।

1953 : जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर में एक अस्पताल में निधन।

1960 : जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता।

1980 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

1985 : एअर इंडिया के एक यात्री विमान में आयरलैंड तट के निकट बम विस्फोट हुआ। सभी 329 यात्रियों की मौत।

1992 : न्यूयॉर्क के अपराध जगत के सरगना और क्षेत्र के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रक़ैद की सजा सुनाई गई।

1994 : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया।

2008 : टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मेक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल एवं उसकी सहायक कम्पनियों का 270 करोड़ डालर में अधिग्रहण किया।

2013 : निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करनेवाले पहले व्यक्ति बने।

2016 : ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 51.9 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 48.1 ने इसका विरोध किया।

2021 : इथियोपिया के तिग्रे में हवाई हमला, 50 से ज्यादा लोगों की मौत।

2024: यूक्रेन के ड्रोन और मिसाइल हमलों से रूस और क्रीमिया में छह लोगों की मौत।

2025: ईरान-इजराइल ने एक-दूसरे के ठिकानों को बनाया निशाना।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप