Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

सीबीआई ने 20 से ज़्यादा सालों से गिरफ़्तारी से बच रहे दो घोषित भगोड़ों को गिरफ़्तार किया

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो ऐसे भगोड़ों को गिरफ़्तार किया है जिनके खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी है और जो धनबाद में एसबीआई की एक शाखा से 1.25 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी के मामले में दो दशकों से अधिक समय से वांछित थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नवंबर 2002 और जून 2005 के बीच 1.25 करोड़ रुपये के कथित गबन से जुड़े 31 अगस्त, 2005 को दर्ज एक मामले में बृजभूषण प्रसाद और करतार सिंह वांछित थे।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई के जांच अपने हाथ में लेने के बाद ये दोनों कानून से बचने के लिए नेपाल भाग गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया और उनके बारे में जानकारी देने पर 25,000 रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई।

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “इसके बाद अदालत ने आरोपियों को ‘भगोड़ा अपराधी’ करार दिया... सीबीआई की लगातार कोशिशों, तकनीकी जानकारी और तालमेल के साथ की गई कार्रवाई के आधार पर, दोनों भगोड़े अपराधियों को 21 जून, 2026 को दो अलग-अलग जगहों पर एक साथ चलाए गए अभियान में पकड़ लिया गया। ये दोनों अपराधी लगभग दो दशकों से फरार थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए नकली पहचान के साथ रह रहे थे।”

उन्होंने बताया कि प्रसाद को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपरगांव से गिरफ्तार किया गया जबकि सिंह को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ़्तार किया गया।

भाषा

प्रशांत नरेश

नरेश