Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

बाप बेटे ने इकट्ठे शराब पी; विवाद होने पर मां की ली जान, पिता घायल

मंडी, 22 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक पारिवारिक विवाद जानलेवा साबित हुआ जहां नशे में धुत एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी और अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात सुंदरनगर उपमंडल के गेहरी (जय देवी) गांव में 62 साल के फगनू राम और उनके 40 साल के बेटे खेमा राम के बीच शराब पीने के बाद बहस हो गई।

पुलिस के अनुसार जब झगड़ा बढ़ गया, तो खेमा राम ने कथित तौर पर लाठी से अपने पिता पर हमला कर दिया ।

पुलिस का कहना है कि जब खेमा की 55 वर्षीय मां पार्वती देवी उर्फ़ माघी देवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित तौर पर उनके सिर पर वार किया।

पुलिस के मुताबिक मौके पर ही माघी देवी की मौत हो गई जबकि फगनू राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि माघी देवी शिमला में हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यरत थीं तथा आरोपी भी एक सरकारी कर्मचारी है।

रात करीब 11 बजे घटना की सूचना मिलने पर बीएसएल कॉलोनी थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सुंदरनगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि बीएनएस की धाराओं 103 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश