Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

सेबी ने वैश्विक फिनटेक महोत्सव में प्रतिभूति बाजार टेकस्प्रिंट पेश किया

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को वैश्विक फिनटेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी) महोत्सव 2026 के तहत प्रतिभूति बाजार ‘टेकस्प्रिंट' पेश किया। इस पहल का मकसद प्रतिभूति बाजार की वास्तविक चुनौतियों से निपटने के लिए देश के तकनीकी प्रतिभा का उपयोग करना है।

बाजार बुनियादी ढांचा संस्थानों और उद्योग निकायों के साथ मिलकर तैयार किया गया यह ‘टेकस्प्रिंट’ नवोन्मेषकों को ऐसे डिजिटल समाधान बनाने के लिए आमंत्रित करता है जो खुदरा निवेशकों को सशक्त बनाने और भारत के पूंजी बाजार में पारदर्शिता, दक्षता, नियमों का पालन और पहुंच को बेहतर बनाने पर केंद्रित हों।

इस पहल का विषय... ‘नवाचार पर अमल: भविष्य के लिए प्रतिभूति बाजार को आकार देना’ है।

प्रतिभागियों को मुख्य समस्याओं पर समाधान विकसित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

टेकस्प्रिंट प्रतिभागियों को वैश्विक फिनटेक महोत्सव में अपने समाधान प्रदर्शित करने और नकद पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा करने का अवसर देगा।

छांटे गये नवाचारों पर सेबी नवोन्मेष ‘सैंडबॉक्स’ कार्यक्रम के तहत संरक्षण के लिए भी विचार किया जाएगा।

पुरस्कार राशि में विजेता के लिए 2.5 लाख रुपये, पहले रनर-अप के लिए दो लाख रुपये, दूसरे रनर-अप के लिए 1.5 लाख रुपये और जूरी की सिफारिश पाने वाली प्रविष्टियों के लिए 50,000 रुपये प्रति प्रविष्टि शामिल हैं।

भाषा रमण अजय

अजय