Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने ईरान के सुरक्षा अधिकारी से मुलाकात की

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने सोमवार को ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी कादिर निजामपुर के साथ पश्चिम एशिया के सुरक्षा परिदृश्य समेत विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

ईरान की शक्तिशाली सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएससी) में रक्षा मामलों के उप सचिव निजामपुर ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए हुए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, “दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने ब्रिक्स के तहत एक दूसरे को दिए जा रहे सहयोग और भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा की।”

अमेरिका के साथ शांति समझौता होने के बाद ईरान के किसी वरिष्ठ अधिकारी की यह पहली भारत यात्रा है।

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मंगलवार को क्षेत्र के सुरक्षा परिदृष्य पर गहन चर्चा करेंगे। सम्मेलन औपचारिक रूप से सोमवार को शुरु हुआ है।

भाषा

जोहेब नरेश

नरेश