नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
प्रादे139उप्र आग मौत
लखनऊ के अलीगंज में इमारत में आग लगने से 12 छात्रों की मौत: उप मुख्यमंत्री पाठक
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक तीन मंजिला व्यावसायिक भवन में आग लगने से कम से कम 12 छात्रों की मौत हो गई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह जानकारी दी।
दि19मुस्लिम बोर्ड अभियान
मुसलमानों को हाशिये पर धकेलने के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष दलों ने साधी ‘आपराधिक चुप्पी’: पर्सनल लॉ बोर्ड
नयी दिल्ली, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने फैसला किया है कि ‘‘मुसलमानों को सामाजिक और राजनीतिक रूप से हाशिये पर धकेलने तथा मस्जिदों और मदरसों के ध्वंस’’ के खिलाफ जल्द ही वह एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगा।
दि18न्यायालय याचिका मुठभेड़
बिहार पुलिस मुठभेड़: सीबीआई जांच, विशेषज्ञ समिति के गठन को लेकर न्यायालय में याचिका
नयी दिल्ली, बिहार में पुलिस मुठभेड़ में भरत भूषण तिवारी की कथित ‘‘न्यायेतर हत्या’’ की जांच के लिए शीर्ष अदालत के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है।
दि11कांग्रेस ग्रामीण मजूदरी
सरकार ने ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में हेरफेर की: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण मजदूरी में बड़ी वृद्धि दर्शाने के लिए आंकड़ों में हेरफेर की है।
दि3 : दिल्ली कॉजपा प्रदर्शन
कॉजपा के प्रदर्शनकारी लगातार तीसरे दिन जंतर-मंतर पर डटे
नयी दिल्ली, परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनकारी सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी जंतर-मंतर पर अपना धरना जारी रखे हुए हैं।
प्रादे63ओडिशा राज्यसभा चुनाव लीड अध्यक्ष
ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष ने 11 विधायकों को अयोग्य ठहराने की बीजद और कांग्रेस की याचिका खारिज की
भुवनेश्वर, ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया जिनमें 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने के आरोपी उनके 11 विधायकों को अयोग्य घोषित करने का अनुरोध किया गया था।
प्रादे122मप्र कैलाश विजयवर्गीय काफिर
अगर हम काफिर हैं, तो हमारी बनवाई सड़क पर मत चलो : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर, मध्यप्रदेश के काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक विवादास्पद बयान में कहा है कि राज्य सरकार ने किसी भी वर्ग के साथ कभी भेदभाव नहीं किया, लेकिन मुस्लिम समुदाय के कई लोग दूसरे धर्म के जन प्रतिनिधियों को कथित तौर पर ‘काफिर’ की संज्ञा देते हैं।
प्रादे121बिहार नीट-यूजी पुनर्परीक्षा गिरफ्तार
बिहार: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा अनियमितता मामले में करीब 28 लोग पकड़े गए
पटना, चिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रविवार को दोबारा आयोजित की गई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(नीट-यूजी) में कथित अनियमितताओं के मामले में बिहार से कम से कम 28 लोगों को गिरफ्तार अथवा हिरासत में लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्रादे22 : तमिलनाडु गैस रिसाव मृतक संख्या
तमिलनाडु गैस रिसाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हुई
तिरुवल्लूर (तमिलनाडु), तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक निजी ‘फिश मील’ निर्यात कारखाने की उत्पादन इकाई में हुए अमोनिया गैस रिसाव हादसे में तीन और महिलाओं की मौत हो गई है जिसके बाद मृतकों की संख्या पांच हो गई है। राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई।
वि25ब्रिटेन स्टॉर्मर दूसरीलीड इस्तीफा
केअर स्टॉर्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया
लंदन,केअर स्टॉर्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से सोमवार को इस्तीफा देने की घोषणा की।
उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के चुनाव की समय-सीमा भी तय करते हुए कहा कि आने वाले हफ्तों में नए नेता का चयन कर लिया जाएगा और वह सितंबर तक पदभार संभाल लेंगे।
वि10 : अमेरिका भारत रक्षा
अमेरिका ने भारत के अपाचे हेलीकॉप्टरों, एम777ए2 होवित्जर तोपों की सेवा संबंधी बिक्री को अधिसूचित किया
वाशिंगटन, अमेरिका ने भारत के अपाचे हेलीकॉप्टरों और एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों के लिए रख-रखाव सहायता सेवाओं तथा संबंधित उपकरणों की प्रस्तावित बिक्री को औपचारिक रूप से अधिसूचित कर दिया है, जिसकी अनुमानित लागत 48.22 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।
अर्थ31प.बंगाल दूसरी लीड बजट
पश्चिम बंगाल बजट: भाजपा सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं, वित्तीय अनुशासन के बीच बनाया संतुलन
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने 2026-27 के लिए राज्य का 4.38 लाख करोड़ रुपये का बजट सोमवार को पेश किया।
द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि15खेल फुटबॉल कद
विश्व कप: फुटबॉल में खिलाड़ी की कद-काठी कितनी कारगर
एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया), खेलों की दुनिया एक तरह से ‘डार्विन के सिद्धांत’ पर चलती है। जिन खिलाड़ियों में इसके लिए जरूरी हुनर और दम-खम होता है, उन्हें चुन लिया जाता है और जिनमें ये कौशल नहीं होता, वे पीछे छूट जाते हैं।
वि9भूख विज्ञान स्वाद
भूख लगने पर भोजन का स्वाद खाने से पहले ही ‘महसूस’ करने लगता है दिमाग: अध्ययन
डुनेडिन , अगर आपको रात के खाने में कुछ खास खाने की इच्छा हो रही है तो संभव है कि आपका दिमाग उसे खाने से पहले ही उसके स्वाद को महसूस करने लगे। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है कि भूख की स्थिति में मस्तिष्क भोजन के स्वाद, गंध और उसे खाने के अनुभव की मानसिक कल्पना को अधिक सजीव रूप से महसूस करने लगता है।
भाषा राजकुमार दिलीप
दिलीप