Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

सीतापुर के टाउन हॉल कॉम्प्लेक्स में बना सपा का जिला कार्यालय ध्वस्त, प्रशासन ने बताया था अवैध

(तस्वीर के साथ)

सीतापुर (उप्र), 22 जून (भाषा) सीतापुर जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह टाउन हॉल कॉम्प्लेक्स में स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पांच बुलडोजरों से तीन हजार वर्ग फुट में बनी पूरी इमारत को मलबे में बदल दिया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सपा का कार्यालय सरकारी जमीन पर बना था। इस कीमती जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया चल रही थी। प्रशासन की ओर से कार्यालय खाली करने के लिए लगातार नोटिस दिए गए थे।

जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने छह जून को सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव को 15 दिन में कार्यालय खाली करने का आदेश दिया था। नोटिस अवधि पूरी होने और प्रशासनिक दबाव के बाद सपा पदाधिकारियों ने दो दिन पहले ही कार्यालय खाली कर दिया था।

सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने 18 जून को ही कार्यालय खाली कर जिला प्रशासन को सूचना दे दी थी।

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की थी कि चूंकि समाजवादी पार्टी के कार्यालय की इमारत चंदे से बनी थी, इसलिए उन्हें कार्यालय का मलबा हटाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

सोमवार सुबह कार्यालय खाली होते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। ध्वस्तीकरण के समय सपा का कोई पदाधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज