Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

नागपुर में पैसों के विवाद में व्यक्ति की हत्या, तीन लोग पकड़े गए

नागपुर, 22 जून (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर जिले में लूट के माल के बंटवारे को लेकर चोरों के एक गिरोह के बीच हुए विवाद मे एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक कई आपराधिक मामलों में शामिल था।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना रविवार रात लकड़गंज थाना क्षेत्र के मालधक्का रेलवे इलाके में हुई। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान लालनगर निवासी अब्दुल रहमान उर्फ अब्दुल रज्जाक (30) के रूप में हुई है। हत्या के आरोपियों की पहचान राहुल उइके (18), परमेश्वर उर्फ पप्पू संतोष पटेल (19) और एक नाबालिग के रूप में हुई है। उनके अनुसार, सभी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के बीच चार लाख रुपये को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को हुई मुलाकात के दौरान एक अपराध से मिली रकम में हिस्सा को लेकर बहस हुई, जिसके बाद आरोपियों ने अब्दुल का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से कुछ ही घंटों में आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया।

भाषा प्रचेता अविनाश

अविनाश