Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

बेंगलूरु में कांग्रेस रैली के कारण कई छात्रों के नीट परीक्षा नहीं दे पाने पर भाजपा का सत्तारूढ़ दल पर हमला

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन खबरों को लेकर कांग्रेस पार्टी की आलोचना की है जिनमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस की रैली के कारण यातायात बाधित होने से कई अभ्यर्थी बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) में शामिल नहीं हो सके। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए राजनीति विद्यार्थियों के हित से ऊपर है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘एक तरफ परीक्षा से ठीक 72 घंटे पहले राहुल गांधी कोटा में नाटक और ध्यान भटकाने वाली हरकतें कर रहे थे। दूसरी तरफ, उनकी अपनी सरकार रैली का समय बदलने को भी तैयार नहीं थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नीट परीक्षा देने वाले किसी भी छात्र को कोई परेशानी न हो।

मीडिया की खबरों के मुताबिक, रविवार को बेंगलुरु में कांग्रेस की रैली के कारण हुए कथित यातायात जाम की वजह से नीट-यूजी के कई उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए अपने परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच सके।

मीडिया की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए त्रिवेदी ने कहा, ‘‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है कि रविवार को बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद की रैली के कारण कई उम्मीदवार नीट-यूजी में शामिल नहीं हो पाए।’’

इसे ‘परेशान करने वाला और निराशाजनक’ बताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि इससे साफ है कि कांग्रेस के लिए राजनीति छात्रों के हितों से ऊपर है।

भाषा संतोष माधव

माधव