Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

एंडी बर्नहम स्टॉर्मर की जगह लेने के लिए चुनाव लड़ेंगे

लंदन, 22 जून (एपी) ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर एंडी बर्नहैम ने इस बात की पुष्टि की है कि वह केअर स्टॉर्मर की जगह लेने के लिये लेबर पार्टी के नेता और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल होंगे।

बर्नहैम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह “इस प्रक्रिया के तहत अपनी दावेदारी पेश करेंगे।”

एक अन्य प्रमुख दावेदार माने जाने वाले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने कहा है कि वह बर्नहैम का समर्थन करेंगे। इससे यह संभावना बढ़ गई है कि बर्नहैम को बिना औपचारिक मुकाबले के ही चुना जा सकता है।

बर्नहैम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में स्टॉर्मर को उनकी सेवा और नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि स्टॉर्मर के पद छोड़ने का निर्णय “एक बदलाव की शुरुआत दर्शाता है और यह महत्वपूर्ण है कि यह प्रक्रिया सुव्यवस्थित और जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से हो। मैं इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करूंगा।”

उन्होंने कहा, “देश स्थिरता, गंभीरता और उन मुद्दों पर निरंतर ध्यान की अपेक्षा करता है, जो सबसे महत्वपूर्ण हैं और उसे यही मिलेगा।”

बर्नहैम ने कहा, “लोग आर्थिक विकास, जीवन-यापन की लागत, सार्वजनिक सेवाओं, आवास और अगली पीढ़ी के अवसरों में प्रगति देखना चाहते हैं। राजनीतिक बदलाव को कभी भी लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी से ध्यान नहीं भटकाना चाहिए।”

एपी अमित दिलीप

दिलीप