Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंप की संख्या 7,000 के पार

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) रूस की रोसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी ने भारत में अपने पेट्रोल पंप की संख्या 7,000 के पार पहुंचाते हुए निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी ईंधन खुदरा विक्रेता के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के तेजी से विस्तार के बीच शहरों, राजमार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईंधन की उपलब्धता बढ़ गई है।

कंपनी द्वारा जारी बयान के अनुसार पिछले 18 महीनों में 500 से अधिक नए पेट्रोल पंप शुरू किए गए हैं। यह औसतन प्रतिदिन लगभग एक नए केंद्र के संचालन के बराबर है। इस विस्तार के माध्यम से कंपनी देशभर में अपने खुदरा नेटवर्क को मजबूत बनाने के साथ-साथ उन क्षेत्रों तक भी पहुंच बढ़ा रही है, जहां ईंधन अवसंरचना अभी विकास की प्रक्रिया में है।

कंपनी ने बताया कि उसके कुल पेट्रोल पंप में लगभग एक-तिहाई हिस्सेदारी ग्रामीण और आंतरिक क्षेत्रों में स्थित केंद्रों की है। इससे इन इलाकों में ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिली है और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है।

भाषा यासिर अजय

अजय

अजय